Last modified on 16 अप्रैल 2011, at 19:12

पद 91 से 100 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 3

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 16 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=91 …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पद 95 से 96 तक

(95)

तऊ न मेरे अघ-अवगुन गनिहैं।
जौ जमराज काज सब परिहरि, इहै ख्याल उर अनिहैं।1।

चलिहैं छूटि पुंज पापिनके, असमंजस जिय जनिहैं।
देखि खलल अधिकार प्रभूसों (मेरी) भूरि भलाई भनिहैं।2।

 हँसि करिहैं परतीति भगतकी, भगत-सिरोमनि मनिहैं।
ज्यों त्यों तुलसिदास कोसलपति अपनायेहि पर बनिहैं।3।

 (96)

जौ पै जिय धरिहौं अवगुन जनके।
तौ क्यों कटत सुकृत -नखते मो पैं, बिपुल बृंद अघ-बनके।1।

कहिहै कौन कलुष मेरे कृत, करम बचन अरू मनके।
हारहिं अमित सेष सारद श्रुति, गिनत एक एक छनके।2।

जो चित चढैं़ नाम-महिमा निज, गुनगन पावक पनके।
तो तुलसिहिं तारिहौं बिप्र ज्यों दसन तोरि जमगनके।3।