भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पप्पू खा लो चाऊमिन / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:59, 24 सितम्बर 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

पप्पू, खा लो चाऊमिन,
फिर नाचो जी धा धिन-धिन।
डब्बू, खा लो रसगुल्ला,
फिर बोलो हल्ला-गुल्ला।
चिंकी, खा लो दूध-मलाई,

फिर खेलो छुआ-छाई।

चिनिया खाएगी जब रबड़ी,
बन जाएगी वह भी तगड़ी।
मुन्ना, खाएगा क्या डोसा,
पूछ रहे हें अपने मौसा।
पिंटू, पी लो यह ठंडाई,
अब करना मत झगड़ा भाई।