Last modified on 28 नवम्बर 2011, at 12:32

परदेश जा के परदेशिया / आनंद बख़्शी

 
परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
तन-मन किसी ने तुझे अर्पण किया
परदेस जा के ...

इक तेरी ख़ुशी के कारण
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
हँस के जुदाई का ज़हर पिया
परदेस जा के ...

दिल में तेरा प्यार बसाया दिल को जैसे रोग लगाया
सारी उमर का दर्द लिया
परदेस जा के ...

कब जाओगे कब आओगे कब आओगे कब जाओगे
इतने दिन है कौन जिया
परदेस जा के ...