भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पर्वतों के नील से किसक रही है / तेजी ग्रोवर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तब तो, उसकी प्रतीक्षा करते हुए मैं खो बैठूँगा उसे|
                                       — काफ़्का

पर्वतों के नील से किसक रही है बर्फ़ की धूप नदी के मुख में। “मात्सुशिमा / आह मात्सुशिमा / मात्सुशिमा!” लुन्स्दाल से हलकी कूक के साथ आर्कटिक की सफ़ेद रात में टहल आती हैं ट्रेन की खिड़कियाँ। बौनों का और से और रूप धरते हैं उत्तर की ओर धीमे-धीमे भागते हुए पेड़। ध्रुवों के पानी होते श्वेत में अपनी भूख को लिए-लिए फिरते हैं बर्फ़ के चौपाए।

हो सकता है क्या इतने क़रीब से छूकर भी मैंने खो दिया हो उसे?