Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 00:30

पर पहले हम हिंदुस्तानी / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:30, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

केरल से आया नटराजन
मगर रजिंदर है पंजाबी,
गुजराती हैं मानिक भाई
पर दिल्ली की सीमा भाभी।

कोई तमिल बोलता, कोई
कन्नड़, असमी या बंगाली,
यह गोवा, वह मुंबई वाला
पर बगिया के हम सब माली।

भेदभाव सब ऊपर के हैं,
क्यों इनसे हम परेशान हों?
पहनें धोती या पतलून
रहें दीव या देहरादून,
पर पहले हम हिंदुस्तानी!

उसने पहना भारी पग्गड़
पहनी इसने टोपी बाँकी,
और किसी का बड़ा दुशाला
जिस पर रंग-बिरंगी झाँकी।

चुस्त शेरवानी असलम की
काका पहने नया अँगरखा,
चाची को साड़ी फबती है
सुंदर लहँगा पहने बरखा।

पर ये ऊपर की पहचानें
भीतर दिल में यदि हम झाँकें,
तो कोई चुप-चुप कहता है,
भेदभाव ये ऊपर के हैं,
पर पहले हम हिंदुस्तानी!