भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पर प्रेम की इस दिल में लगी घात न होती / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:44, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पर प्रेम की इस दिल में लगी घात न होती।
तो सच है कि मोहन से मुलाक़ात न होती।
सरकार नजराने में देता मैं भला क्या।
कुछ पास गुनाहों की सौगात न होती।
क्या होते मुखातिब वो भला मेरी तरफ को।
आहों में कोशिश की जो करामात न होती।
बस दर्दे मुहब्बत का यह सारा तमाशा।
ये दिल में न होता तो कोई बात न होती।
दृग ‘बिन्दु’ बताते हैं कि घनश्याम है दिल में।
घनश्याम न होते तो ये बरसात न होती।