Last modified on 13 अगस्त 2017, at 11:44

पहाड़ पर चढ़ना / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:44, 13 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहाड़ पर चढ़ने के लिए
पीठ झुकाकर चलना पड़ता है
देखना पड़ता है
जमीन को
पर
आँख चोटी पर गढ़ी रहती है।
ऊँचाई का अंदाज लगाकर
खर्च करनी पड़ती है
अपनी ताकत
इस तरह
कि वह बनी रहे लगातार
बच सके चोटी पर पहुँचने तक
और
उसके बाद भी।
पहाड़ की ऊँचाई पर
संभालना पड़ता है खुद को
क्योंकि
पहाड़ो के नीचे
गहरी खाइयाँ होती है।