भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहिया - 1 / अनिता मंडा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:14, 11 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता मंडा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्चर पहिये के दो रस्सियाँ बाँध
बच्चा झूल रहा है
गुदगुदा रही है नीम की डाली

पीली पत्तियों का अंबार
खिलखिला रहा है पाँवों के तले
एक गतिरहित पहिये से
खुशियाँ गतिमान हैं इन दिनों।