भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहिया - 1 / अनिता मंडा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्चर पहिये के दो रस्सियाँ बाँध
बच्चा झूल रहा है
गुदगुदा रही है नीम की डाली

पीली पत्तियों का अंबार
खिलखिला रहा है पाँवों के तले
एक गतिरहित पहिये से
खुशियाँ गतिमान हैं इन दिनों।