भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहेली / साधना सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:54, 3 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साधना सिन्हा |संग्रह=बिम्बहीन व्यथा / साधना सिन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रीता करने से
भर जाये
हो गई पहेली
भरने से
मन हल्का हो
कह देने से
गहरा जाए
कहते ही
फिर भर जाये

खिड़की
बन्द रखी
करने को निवात
अंदर के कोलाहल से
ऐसा आया झंझावात
टूटे
खिड़की, दरवाज़े
हुआ तभी
निर्वात ?