भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पाँव जले छाँव के / रामकिशोर दाहिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> हम ठह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
पाँव जले छाँव के
 
पाँव जले छाँव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
  
 
हींसे में भूख-प्यास
 
हींसे में भूख-प्यास
पंक्ति 18: पंक्ति 17:
 
लट्ठ हुए नाव के
 
लट्ठ हुए नाव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
  
 
पानी बिन कूप हुए
 
पानी बिन कूप हुए
पंक्ति 27: पंक्ति 25:
 
हाथ लगे दाँव के
 
हाथ लगे दाँव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
हम ठहरे गाँव के
 
  
 
याचना के द्वार थे
 
याचना के द्वार थे

14:48, 26 अगस्त 2018 के समय का अवतरण

हम ठहरे गाँव के
लाल हुए धूप में
पाँव जले छाँव के
हम ठहरे गाँव के

हींसे में भूख-प्यास
लिये हुए मरी आस
भटक रहे जन्म से
न कोई आसपास
नदी रही और की
लट्ठ हुए नाव के
हम ठहरे गाँव के

पानी बिन कूप हुए
दुविधा के भूप हुए
छाँट रही गृहणी भी
इतना विद्रूप हुए
टिके हुए आश में
हाथ लगे दाँव के
हम ठहरे गाँव के

याचना के द्वार थे
सामने त्यौहार थे
जहाँ भी उम्मीद थी
लोग तार-तार थे
हार नहीं मानें हम
आदमी तनाव के
हम ठहरे गाँव के