भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पानी: एक समीक्षा / नील कमल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:41, 19 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कमल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ऐसे भी शुरू हो सकती ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐसे भी शुरू हो सकती है
पानी की कथा

एक लड़की थी
हल्की, नाज़ुक-सी
 
और एक लड़का था
हवाओं-सा, लहराता,

दोनों डूबे जब आकण्ठ
प्रेम में
तब बना पानी