भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पारे से बिखर गया / मधु प्रधान

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 31 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधु प्रधान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैसी बही आज ये पवन
पारे-सा बिखर गया मन

चूर-चूर सपनों को
प्यार से समेट लिया
रिसते हुये घावों पर
विस्मृति का लेप किया

व्यर्थ हुये पर सभी जतन
हो गये हैं फिर सजल नयन।
पारे-सा बिखर गया मन॥

काजल-सी रातों में
शोर था उजाले का
कह दिया पर आँखों ने
जीवन भर का लेखा

रुला गई भोर की किरन
दर्द और हो गया सघन।
पारे-सा बिखर गया मन॥