भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पार्वती-महेश-खंड / मलिक मोहम्मद जायसी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 19 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ: पद्मावत / मलिक मोहम्मद जायसी

ततखन पहुँचे आइ महेसू । बाहन बैल, कुस्टि कर भेसू ॥
काथरि कया हडावरि बाँधे । मुंड-माल औ हत्या काँधे ॥
सेसनाग जाके कँठमाला । तनु भभुति, हस्ती कर छाला ॥
पहुँची रुद्र-कवँल कै गटा । ससि माथे औ सुरसरि जटा ॥
चँवर घंट औ डँवरू हाथा । गौरा पारबती धनि साथा ॥
औ हनुवंत बीर सँग आवा । धरे भेस बादर जस छावा ॥
अवतहि कहेन्हि न लावहु आगी । तेहि कै सपथ जरहु जेहि लागी ॥

की तप करै न पारेहु, की रे नसाएहु जोग ?।
जियत जीउ कस काढहु ? कहहु सो मोहिं बियोग ॥1॥

कहेसि मोहिं बातन्ह बिलमावा । हत्या केरि न डर तोहि आवा ॥
जरै देहु ,दुख जरौं अपारा । निस्तर पाइ जाउँ एक बारा ॥
जस भरथरी लागि पिंगला । मो कहँ पदमावति सिंघला ॥
मै पुनि तजा राज औ भोगू । सुनि सो नावँ लीन्ह तप जोगू ॥
एहि मढ सेएउँ आइ निरासा । गइ सो पूजि, मन पूजि न आसा ॥
मैं यह जिउ डाढे पर दाधा । आधा निकसि रहा, घट आधा ॥
जो अधजर सो विलँब न आवा । करत बिलंब बहुत दुख पावा !!

एतना बोल कहत मुख, उठी बिरह कै आगि ।
जौं महेस न बुझावत, जाति सकल जग लागि ॥2॥

पारबती मन उपना चाऊ । देखों कुँवर केर सत भाऊ ॥
ओहि एहि बीच, की पेमहि पूजा । तन मन एक, कि मारग दूजा ॥
भइ सुरूप जानहुँ अपछरा । बिहँसि कुँवर कर आँचर धरा ॥
सुनहु कुँवर मोसौं एक बाता । जस मोहिं रंग न औरहि राता ॥
औ बिधि रूप दीन्ह है तोकों । उठा सो सबद जाइ सिव-लोका ॥
तब हौं तोपहँ इंद्र पठाई । गइ पदमिनि तैं अछरी पाई ॥
अब तजु जरन, मरन, तप जोगू । मोसौं मानु जनम भरि भोगू ॥

हौं अछरी कबिलास कै जेहि सरि पूज न कोइ ।
मोहि तजि सँवरि जो ओहि मरसि, कौन लाभ तेहि होइ ?॥3॥

भलेहिं रंग अछरी तोर राता । मोहिं दूसरे सौं भाव न बाता ॥
मोहिं ओहि सँवरि मुए तस लाहा । नैन जो देखसि पूछसि काहा ?॥
अबहिं ताहि जिउ देइ न पावा । तोहि असि अछरी ठाढि मनावा ॥
जौं जिउ देइहौं ओहि कै आसा । न जानौं काह होइ कबिलासा ॥
हौं कबिलास काह लै करऊँ ?। सोइ कबिलास लागि जेहि मरऊँ ॥
ओहि के बार जीउ नहिं बारौं । सिर उतारि नेवछावरि सारौं ॥
ताकरि चाह कहै जो आई । दोउ जगत तेहि देहुँ बडाई ॥

ओहि न मोरि किछु आसा, हौं ओहि आस करेउँ ।
तेहि निरास पीतम कहँ, जिउ न देउँ का देउँ ? ॥4॥

गौरइ हँसि महेस सौं कहा । निहचै एहि बिरहानल दहा ॥
निहचै यह ओहि कारन तपा । परिमल पेम न आछे छपा ॥
निहचै पेम-पीर यह जागा । कसे कसौटी कंचन लागा ॥
बदन पियर जल डभकहिं नैना । परगट दुवौ पेम के बैना ॥
यह एहि जनम लागि ओहि सीझा । चहै न औरहि, ओही रीझा ॥
महादेव देवन्ह के पिता । तुम्हरी सरन राम रन जिता ॥
एहूँ कहँ तसमया केरहू । पुरवहु आस, कि हत्या लेहू ॥

हत्या दुइ के चढाए काँधे बहु अपराध ।
तीसर यह लेउ माथे, जौ लेवै कै साध ॥5॥


सुनि कै महादेव कै भाखा । सिद्धि पुरुष राजै मन लाखा ॥
सिद्धहि अंग न बैठे माखी । सिद्ध पलक नहिं लावै आँखी ॥
सिद्धहि संग होइ नहिं छाया । सिद्धहि होइ भूख नहिं माया ॥
जेहि गज सिद्ध गोसाईं कीन्हा । परगट गुपुत रहै को चीन्हा ?॥
बैल चढा कुस्टी कर भेसू । गिरजापति सत आहि महेसू ॥
चीन्हे सोइ रहै जो खोजा । जस बिक्रम औ राजा भोजा ॥
जो ओहि तंत सत्त सौं हेरा । गएउ हेराइ जो ओहि भा मेरा ॥

बिनु गुरु पंथ न पाइय, भूलै सो जो मेट ।
जोगी सिद्ध होइ तब जब गोरख सौं भेंट ॥6॥

ततखन रतनसेन गहबरा । रोउब छाँडि पाँव लेइ परा ॥
मातै पितै जनम कित पाला । जो अस फाँद पेम गिउ घाला ?॥
धरती सरग मिले हुत दोऊ । केइ निनार कै दीन्ह बिछोऊ ?॥
पदिक पदारथ कर-हुँत खोवा । टूटहि रतन, रतन तस रोवा ॥
गगन मेघ जस बरसै भला । पुहुमी पूरि सलिल बहि चला ॥
सायर टूट, सिखर गा पाटा । सूझ न बार पार कहुँ घाटा ॥
पौन पानि होइ होइ सब गिरई । पेम के फंद कोइ जनि परई ॥

तस रोवै जस जिउ जरै, गिरे रकत औ माँसु ।
रोवँ रोवँ सब रोवहिं सूत सूत भरि आँसु ॥7॥

रोवत बूडि उठा संसारू । महादेव तब भएउ मयारू ॥
कहेन्हि "नरोव, बहुत तैं रोवा । अब ईसर भा, दारिद खोवा ॥
जो दुख सहै होइ दुख ओकाँ । दुख बिनु सुख न जाइ सिवलोका ॥
अब तैं सिद्ध भएसि सिधि पाई । दरपन-कया छूटि गई काई ॥
कहौं बात अब हौं उपदेसी । लागु पंथ, भूले परदेसी ॥
जौं लगि चोर सेंधि नहि देई ।राजा केरि न मूसै पेई ॥
चढें न जाइ बार ओहि खूँदी । परै त सेंधि सीस-बल मूँदी ॥

कहौं सो तोहि सिंहलगढ, है खँड सात चढाव ।
फिरा न कोई जियत जिउ सरग-पंथ देइ पाव ॥8॥

गढ तस बाँक जैसि तोरि काया । पुरुष देखु ओही कै छाया ॥
पाइय नाहिं जूझ हठि कीन्हे । जेइ पावा तेइ आपुहि चीन्हे ॥
नौ पौरी तेहि गढ मझियारा । औ तहँ फिरहिं पाँच कोटवारा ॥
दसवँ दुआर गुपुत एक ताका । अगम चडाव, बाट सुठि बाँका ॥
भेदै जाइ सोइ वह घाटी । जो लहि भेद, चढै होइ चाँटी ॥
गढँ तर कुंड , सुरँग तेहि माहाँ । तहँ वह पंथ कहौं तोहि पाहाँ ॥
चोर बैठ जस सेंधि सँवारी । जुआ पैंत जस लाव जुआरी ॥

जस मरजिया समुद धँस, हाथ आव तब सीप ।
ढूँढि लेइ जो सरग-दुआरी चडै सो सिंघलदीप ॥9॥

दसवँ दुआर ताल कै लेखा । उलटि दिस्टि जो लाव सो देखा ॥
जाइ सो तहाँ साँस मन बंधी । जस धँसि लीन्ह कान्ह कालिंदी ॥
तू मन नाथु मारि कै साँसा । जो पै मरहि अबहिं करु नासा ॥
परगट लोकचार कहु बाता । गुपुत लाउ कन जासौं राता ॥
"हौं हौं" कहत सबै मति खोई । जौं तू नाहि आहि सब कोई ॥
जियतहि जूरे मरै एक बारा । पुनि का मीचु, को मारै पारा ?॥
आपुहि गुरू सो आपुहि चेला । आपुहि सब औ आपु अकेला ॥

आपुहि मीच जियन पुनि, आपुहि तन मन सोइ ।
आपुहि आपु करै जो चाहै, कहाँ सो दूसर कोइ ? ॥10॥


(1)कुस्टि = कुष्टी, कोढी । हडावरि = अस्ति की माला । हत्या = मृत्यु , काल ? रुद्र-कँवल = रुद्राक्ष । गटा = गट्टा, गोल दाना ।

(2) निस्तर = निस्तार, छुटकारा ।

(3) ओहि एहि बीच....पूजा = उसमें (पद्मावती में ) और इसमें कुछ अंतर रह गया है कि वह अंतर प्रेम से भर गया है और दोनों अभिन्न हो गए हैं । राता = ललित, सुंदर । तोकाँ = तुझको

(4)तस =ऐसा कबिलास = स्वर्ग । बारौं =बचाऊँ सारौं = करूँ । चाह =खबर । निरास = जिसे किसी की आशा न हो; जो किसी के आसरे का न हो ।

(5) आछे = रहता है । कसे = कसने पर । लागा = प्रतीत हुआ । डभकहिं = डबडबाते है, आर्द्र होते हैं । परगट...बैना = दोनों (पीले मुख ओर गीले नेत्र) प्रेम के बचन या बात प्रकट करते हैं । हत्या दुइ = दोनों कंधों पर एक एक ।

(6) लाखा =लखा, पहचाना । मेरा = मेल, भेंट । जो मेट = जो इस सिद्धान्त को नहीं मानता ।

(7) गहबरा = घबराया । घाला डाला । पदिक = ताबीज, जंतर । गा पाटा =(पानी से) पट गया ।

(8) मयारू = मया करनेवाला, दयार्द्र । ईसर = ऐश्वर्य । ओकाँ = उसको । मूसै पेई = मूसने पाता है । चढें न...खूँदी = कूदकर चढने से उस द्वार तक नहीं जा सकता ।

(9) ताका = उसका । जो लहि ...चाँटी = जो गुरु से भेद पाकर चींटी के समान धीरे धीरे योगियों के पिपीलिका मार्ग से चढता है । पैंत = दाँव ।

(10) ताल कै लेखा = ताड के समान (ऊँचा) । लोकचार = लोकाचार की । जुरै = जुट जाय ।