भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पावन दृष्टि संजो कर देखो / राजेश शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश शर्मा |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> पावन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
<poem>
 
<poem>
  
पावन दृष्टि संजो कर देखो,आनन-आनन दरपन                                        
+
पावन दृष्टि संजो कर देखो,आनन-आनन दरपन है,                                       
कण-कण कान्हा ,राधा तृन-तृन, कानन-कानन मधुबन है.
+
कण-कण कान्हा ,राधा तृण-तृण, कानन-कानन मधुबन है.
  
 
प्रकट करे मन की अभिलाषा ,संकेती लिपि मौन की भाषा.  
 
प्रकट करे मन की अभिलाषा ,संकेती लिपि मौन की भाषा.  

18:04, 9 अप्रैल 2012 के समय का अवतरण


पावन दृष्टि संजो कर देखो,आनन-आनन दरपन है,
कण-कण कान्हा ,राधा तृण-तृण, कानन-कानन मधुबन है.

प्रकट करे मन की अभिलाषा ,संकेती लिपि मौन की भाषा.
नमन विदाई का नयनों में, पुनर्मिलन की किंचित आशा.
साँझ की सुरतें कब लौटेंगी, प्रश्न नहीं आमंत्रण है.
 
मन प्यासा, नयनों में पानी,सावन की कैसी मनमानी.
बंदनवारी मनुहारों से, गीले आँचल की अगवानी.
नेह के पनघट पर बरसे जो वो सावन ही सावन है.
 
पुलक ,प्रेरणा भोर की लाली ,छंद-छंद पूजा की थाली.
आखर-आखर,रोली अक्षत ,संकल्पी क्षण मन भूचाली.
अंजुलियों में गंगा जल है, मन प्राणों का तर्पण है.
  
नहीं निरापद कोई कोना, व्यर्थ हुआ बनवासी होना.
पल-पल दिखलाती है तृष्णा, कंचन मृग का नन्हा छोना.
विवश हुई लक्ष्मण -रेखाएं ,मन सीता ,मन रावन है.