भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुल / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:58, 3 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट |संग्रह= }} Category: ताँका...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


1
पास में खड़ा
मोटर पुल नया,
पैदल पुल-
अब चुप-उदास
था लाया हमें पास ।
2
बचपन था
जहाँ झूलता मेरा,
टँगा है मन
ननिहाल के उसी
आम के पेड़ पर।
3
जब से बना
पुल मोटर वाला,
बह रही है
अलकनंदा नदी
अब रुकी-थकी -सी
4
गाड़ी हो तुम
पुल पर दौड़ती
नीचे नदी -सी
शान्ति से बहती
सब कुछ सहती
5
मानव नंगा
कैसे पाप धोएगी
काँवर गंगा !
उदारमना शिव
भावे आत्माभिषेक ।

-0-