Last modified on 26 दिसम्बर 2009, at 13:53

पुल / राहुल झा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल झा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> अनुभूति और एकान्त ने…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अनुभूति और एकान्त ने
एक-दूसरे से
इतनी बार
इतनी बातें की थीं...

कि उनके बीच
एक थरथराता पुल बन गया

गोकि शब्द
उसके ऊपर होकर नहीं गुज़रा...

गोकि एक सोच, एक सम्वेदना
उस थरथराते पुल के नीचे
हरहराती रहे बरसों...!