Last modified on 24 जून 2022, at 23:43

पूजा फलेगी / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:43, 24 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पीडा़ जगायें, न दीन सतायें।
करुणा नयन ये, आँसू बहायें।

साहस भरें दम, पूजा फलेगी,
पग-पग सदा हम, मिलकर बढ़ा़यें।

घातक गरीबी, व्याकुल करे मन,
विपदा कटेगी, अजान मिटायें।

आयी चीन से, आफत करोंना,
करनी सुरक्षा, समय न गँवायें।

कानून अपना, अंधा न बहरा,
असत्य बुराई, न शीश उठायें।

मुस्कान अपनी, यूँ खो रही क्यों,
हँसती बहारें, फिर द्वार आयें।

अंतस सँवारे, हो प्रेम पुष्पित,
क्यों पाप धोने, गंगा नहायें।