भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेट और पेटी / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जग बहादुर पेटु इतना,
खाना खाता हाथी जितना।

तोंद हो गई इतनी मोती,
पड़ी पेटियाँ सारी छोटी।

उड़ती चारों ओर हंसी है,
अब मुश्किल में जान फंसी।

या तो अपना पेट घटाए,
या लंबी पेटी मँगवाए।