Last modified on 4 जुलाई 2017, at 11:58

प्यार होता है हर कहानी में / डी.एम.मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:58, 4 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यार होता है हर कहानी में
नदी अच्छी लगे रवानी में।

उम्र का भी कुसूर होता है
भूल हो जाती है जवानी में।

उसने माँगा था कोई नज़राना
ले गया दिल मेरा निशानी में।

झील में पाँव उतारा उसने
लग गयी आग जैसे पानी में।

बुझ गयी प्यास मिट गयी हसरत
फिर रखा क्या है जिंदगानी में।