भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यास / रजनी अनुरागी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:07, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> स…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समुद्र किसका करता है इंतजार
अथाह होता है उसके पास
फिर भी करता रहता है चीत्कार
उत्ताल तरंगें मानो असंख्य आतुर बाहें
पुकारती हैं किसे लगातार
किसे..... किसे... किसे

कितना पानी है उसके पास
फिर भी है वह निरा मरुस्थल
 रहता है आतुर
दो बूंद मीठे पानी के लिए
विशाल सागर की नहीं ही
बुझती है प्यास
उसे लगातार रहती है एक और नदी की आस