भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

प्रकृति (1) / राकेश कुमार पालीवाल

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज


उस विराट दश्य की कल्पना से ही
रोमांचित हो जाता है रोम रोम
जिसे साक्षात देखा होगा कभी
हमारे पुरखों की कई पीढियों ने
 
संगम की पवित्र भूमि पर
गंगा जमुना के साथ सरपट दौडती
सरस्वती नदी को साक्षात देखना
विहंगम दृश्य रहा होगा धरती का
 
हम सौभाग्यशाली रहे कि बचपन में
देख पाये साफ शफ्फाक गंगा और
नहाने लायक मैली होती यमुना
 
दिल्ली मथुरा और आगरा शहर मे
अब किसी काम लायक नही रही यमुना
 
हम भी कसूरवार हैं इस महा पाप के
कौरव सभा के चुप्पी साधे बूढों की तरह
निर्लज्जता से देखते रहे यमुना का बलात्कार
 
चुपचाप एक पवित्र नदी को
गंदे नाले मे तब्दील होने दिया हम ने
 
हम ने चिंता नही की आगामी पीढियों की
जिन्हें गंगा भी नहीं मिलेगी साफ शफ्फाक
 
क्या आने वाले समय मे हमारी सभ्यताएं
नालों के किनारे ही जन्मेंगी पनपेंगी
 
मुझे भी यह प्रश्न परेशान करता है अक्सर
कि नाले की कोख मे पली आगामी पीढियां
फक्र करेंगी अपने पूर्वजों की किन महानताओं पर
 
अपने समय का इतिहास लिखते समय
कैसे कह पायेंगे हमारे वंशज
मेरा भारत महान

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें