Last modified on 6 मई 2008, at 02:35

प्रभिन्नाञ्जन दीप्ति से... / कालिदास

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतुसंहार‍
»  प्रभिन्नाञ्जन दीप्ति से...
प्रिये ! आई शरद लो वर!

प्रभिन्नाञ्जन दीप्ति से

अतिकान्तिमय है व्योम सारा

अरुण है बंधूक जैसी

वसुमती हो पुष्पभारा

कमलवन आच्छादित-

सरसी पुलकती है सदैव लो

कर नहीं देते समुत्सुक

रूप यह किसके हृदय को?
प्रिये ! आई शरद लो वर!