भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रभु! मैं नहिं नाव चलावौं / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:42, 10 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रभु! मैं नहिं नाव चलावौं।
तव पद रज नर-करनि मूरि प्रभु!
महिमा अमित कहाँ लगि गावौं।
पाहन छु‌अत नारि भ‌इ पावनि,
काठ पुराने की यह नावौं।

परसत रज मुनि-नारि बनै यह,
मैं पुनि असि नौका कहँ पावौं॥
मैं अति दीन-दरिद्र कुटुम्ब बहु,
यहि नौका तें सबहिं निभावौं।
जो यह उड़ै, जीविका बिनसै,

केहि बिधि पुनि परिवार चलावौं॥
अनुमति हो‌इ तो ले‌इ कठौता,
सुरसरि-जल भरि प्रभु पहँ लावौं।
पद पखारि, रज धो‌इ भली बिधि,
करि चरनामृत पाप नसावौं॥

प्रभु-चरनन की सपथ नाथ! मैं,
अन्य भाँति नहिं नाव चढ़ावौं।
लखन रिसा‌इ तीर जो मारैं,
निबल, पकरि पद प्रान गवावौं॥
प्रेम भरे, अति सरल सुहावन,
अटपट बचन सुने रघुरावौं।

करुना-निधि हँसि अनुमति दीन्ही,
केवट कह्यो पार लै जावौं॥