भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रयाणगीत / जयशंकर प्रसाद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=जयशंकर प्रसाद
 
|रचनाकार=जयशंकर प्रसाद
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatGeet}}
<Poem>
+
{{KKPrasiddhRachna}}
 +
{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 +
<poem>
 
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती  
 
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती  
 
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती  
 
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती  

15:43, 19 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण

हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ हैं - बढ़े चलो बढ़े चलो।

असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी।
सपूत मातृभूमि के रुको न शूर साहसी।
अराति सैन्य सिंधु में - सुबाड़वाग्नि से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो बढ़े चलो।