भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रयाणगीत / जयशंकर प्रसाद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 4: पंक्ति 4:

हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती -

हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती -

स्वयंप्रभा समुज्जवला स्वतंत्रता पुकारती -

स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती -

अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो,

अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो,

प्रशस्त पुण्य पंथ हैं - बढ़े चलो बढ़े चलो।

प्रशस्त पुण्य पंथ हैं - बढ़े चलो बढ़े चलो।

20:01, 5 जनवरी 2009 का अवतरण

हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती -
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती -
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ हैं - बढ़े चलो बढ़े चलो।

असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी।
सपूत मातृभूमि के रुको न शूर साहसी।
अराति सैन्य सिंधु में - सुबाड़वाग्नि से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो बढ़े चलो।