भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रार्थना के पद्म / रामनरेश पाठक

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:50, 23 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चैत की पहली भोर में
पके चैती अरहर के खेतों की
विराग-कन्या आँखों में उतरे, उतरती जाय...
करुणा का चन्दन माथे पर, भुजाओं में, वक्ष पर
चरणों में उगे, रेख उगती जाय...
गंध से सारी देह-वल्ली, चेतना-श्री
विलास शैय्या पर मुर्च्छित हो
अबीर-गुलाल की बदरी बरसे, बरसती जाय...
एक तटस्थ जड़ता संवेदनाएँ पिए, पीती जाय...
तब...प्रार्थना के रक्त, पीत, श्वेत, नील, पद्म
कहाँ अर्पित होंगे ? कहाँ... ?