Last modified on 19 सितम्बर 2020, at 18:18

प्रीत भरे अनुबंध / रोहित रूसिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:18, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तोड़ो मत
अब
जुड़ जाने दो
प्रीत भरे अनुबंध

अनगाये गीतों को
गा लें
फरमाइश अब है
हर पल की
चाही अनचाही
सब सुन लें
बहके-बहके
मन चंचल की
बह जाने दो
नेह नदी को
भूल सभी प्रतिबंध

नम आँखों में
जो रमते है
भूले बिसरे से
कुछ अपने
वन्दनवारो से
सजते हैं
जीवन देहरी पर
जो सपने
कसने दो अब
अंतर्मन पर
उनके भी भुजबंध