Last modified on 13 दिसम्बर 2013, at 20:52

प्रेम-2 / सुशीला पुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:52, 13 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला पुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम
एक बहुत ऊँचा
पेड़ है
जिस पर चढ़ना मुश्किल

बस,
करनी होती है प्रतीक्षा
कि आएगा कोई पक्षी
जो खाकर ही सही
गिरा देगा एक मीठा फल,

और जब
मिलता है वो
तो उसका काफ़ी हिस्सा
पहले ही खाया जा चुका होता है...!