Last modified on 14 दिसम्बर 2013, at 22:33

प्रेम-9 / सुशीला पुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 14 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला पुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम
पीतल की साँकलों वाला
भारी-भरकम
लोहे का द्वार है

जहाँ
असंख्य पहरुए
प्रवेश वर्जित की तख़्तियाँ लिए
घूमते रहते हैं रात-दिन...

और आपको
दाख़िल होना होता है
अदीख हवा में घुली
सुगन्ध की तरह...!