भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम रंग / अरविन्द भारती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:14, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बस एक बूंद गिरी
खाई और गहरा गई
पत्तियाँ झड़ने लगी
सूरज सिर पर
ताण्डव करने लगा

आकाश में गिद्धों का पहरा
घौंसलों में छाई वीरानी
सूख कर
जो काला पड़ गया
वो प्रेम रंग था।