Last modified on 3 अगस्त 2020, at 23:42

फलों का मेला / एस. मनोज

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:42, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आम, अमरूद, लीची, केला
कितना सुन्दर फल का मेला

अनानास, जामुन, अंगूर
मीठे, स्वादों से भरपूर
 
समतोला, ईमली और बेर
खट्टे फल के हैं ये ढेर
 
पका पपीता सबसे सुन्दर
है यह सभी विटामिन का घर

खीरा, जामुन, ककड़ी, बेल
सभी फलों का बढ़िया मेल
 
नित खाते जब सेब, संतरा
बीमारी का टलता खतरा।