Last modified on 22 फ़रवरी 2010, at 08:06

फ़रेब / मिला दिल मिलके टूटा जा रहा है

Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:06, 22 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKFilmSongCategories |वर्ग=अन्य गीत }} {{KKFilmRachna |रचनाकार = मजरूह सुल्तानपुरी , '''…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: मजरूह सुल्तानपुरी , गायक:लता मँगेशकर                 

मिला दिल, मिल के टूटा जा रहा है
नसीबा बन के फूटा जा रहा है..

दवा-ए-दर्द-ए-दिल मिलनी थी जिससे
वही अब हम से रूठा जा रहा है

अंधेरा हर तरफ़, तूफ़ान भारी
और उनका हाथ छूटा जा रहा है

दुहाई अहल-ए-मंज़िल की, दुहाई
मुसाफ़िर कोई लुटा जा रहा है