भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फ़ायदा क्या हताश होने से / अनीता मौर्या" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता मौर्या |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) छो (Sharda suman ने फायदा क्या हताश होने से / अनीता मौर्या पृष्ठ फ़ायदा क्या हताश होने से / अनीता मौर्या पर...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:52, 9 अगस्त 2019 के समय का अवतरण
फायदा क्या हताश होने से,
किसको क्या मिल गया है रोने से,
मुझको कितना सुकून हासिल है,
ग़म के दरया में दिल डुबोने से,
लज़्ज़तें हिज्र की न पूछो बस,
चश्में तर ख़्वाब हैं सलोने से,
रुख पर कितने चराग़ रोशन हैं,
इक तेरे आस - पास होने से।