भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फागुन का त्यौहार / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरसे रंग-फुहार छनाछन होरी है ।
फागुन का त्योहार छनाछन होरी है ।।

कोऊ मलै गुलाल कपोलन
कोऊ लै पिचकारी
कोऊ ढोल मजरीन के संग
नाचे दे दे तारी

बहै रंगीली ब्यार छनाछन होरी है ।
फागुन का त्योहार छनाछन होरी है ।।

बालक-बूढ़े, नर-नारिन के
अंग-अंग नसा समायौ
महल कुटी को भेद मिटावन
वारौ मौसम आयौ
हर आँगन दरबार छनाछन होरी है ।
फागुन का त्योहार छनाछन होरी है ।।

दिसा-दिसा पगली-सी झूमै
घड़ी-घड़ी मस्तानी
दीप सिखा-सी काया झूमै
मन झूमै लासानी
झूमै सभ संसार छनाछन होरी है ।
फागुन का त्योहार छनाछन होरी है ।।