Last modified on 13 अगस्त 2008, at 01:18

फाग / महेन्द्र भटनागर

फागुन का महीना है, मचा है फाग
होली छाक छायी है ; सरस रँग-राग !

बालों में गुछे दाने, सुनहरे खेत
चारों ओर झर-झर झूमते समवेत !

पुरवा प्यार बरसा कर, रही है डोल,
सरसों रूप सरसा कर, खड़ी मुख खोल !

रे, हर गाँव बजते डफ-मँजीरे-ढोल
देते साथ मादक नव सुरीले बोल !

चाँदी की पहन पायल सखी री नाच,
आया मन पिया चंचल सखी री नाच !