भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर कब मिलोगे? / शमशाद इलाही अंसारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:15, 21 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशाद इलाही अंसारी |संग्रह= }} Category: कविता <poem> कितन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितना कठिन
भावनाओं को
शब्दों में बाँध पाना
नियन्त्रित करना हृदय को
किसी प्रिय के विदाई बेला पर।

विवश होकर उसे अपने नेत्रों से
ओझल होते हुए देखना
फ़िर स्मृति पटल पर
उससे ख़ामोश मुलाकात

मात्र एक प्रश्न लिए
फ़िर कब मिलोगे?


रचनाकाल : 03.10.1987