Last modified on 7 सितम्बर 2014, at 03:20

फिर कली की ओर / दिनेश सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:20, 7 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम यहाँ हैं
और उलझी कहीं पीछे डोर
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !

इस तरह भी कहीं होता है ?
इस तरह तो नहीं होता है
सिर्फ़ होता है वही, जो सामने है ,
पीठ पीछे कौन होता है ?

पीठ पीछे
सामने के बीच हम केवल
बहुत कमज़ोर !
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !

मुश्किलों की याद आती है
यात्रा तो भूल जाती है
भूलने की बात भी तो भूलती है
भूल ही सब कुछ भुलाती है

जो भुलाए
भूल जाए ज़िन्दगी को
वही सीनाज़ोर !
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !