भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर चराग़े-लाला से रौशन हुए कोहो-दमन / इक़बाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


फिर चराग़े-लाला से रौशन हुए कोहो-दमन<ref>उपवन और पहाड़ियाँ</ref>
मुझको फिर नग़्मों पे उकसाने लगा मुर्ग़े-चमन<ref>बाग़ का परिंदा</ref>

फूल हैं सहरा<ref>रेगिस्तान</ref> में या परियाँ क़तार अन्दर क़तार<ref>पंक्ति</ref>
ऊदे-ऊदे, नीले-नीले पीले-पीले पैरहन<ref>वस्त्र</ref>

बर्गे-गुल<ref>फूलों के पत्ते</ref> पर रख गई शबनम का मोती बादे-सुब्ह<ref>प्रभात समीर</ref>
और चमकाती है उस मोती को सूरज की किरन

हुस्ने-बेपरवा को अपनी बेनक़ाबी के लिए
हों अगर शहरों से बन<ref>वन/जंगल</ref> प्यारे तो शहर अच्छे कि बन

अपने मन में डूबकर पा जा सुराग़े -ज़िन्दगी<ref>जीवन का संकेत</ref>
तू अगर मेरा नहीं बनता न बन अपना तो बन

मन की दुनिया, मन की दुनिया सूदो-मस्ती,जज़्बे-शौक़
तन की दुनिया तन की दुनिया सूदो-सौदा,मक्रो-फ़न<ref>कला और मक़्क़ारी</ref>

पानी-पानी कर गई मुझको क़लन्दर की ये बात
तू झुका जब ग़ैर के आगे न मन तेरा न तन

शब्दार्थ
<references/>