Last modified on 19 सितम्बर 2020, at 18:48

फिर बसंत आया / रोहित रूसिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मौसम नें करवट ली
फूलों ने रंगत ली
हर मन देखो हर्षाया
फिर बसंत आया

धरती हुई रंगोली
कोयल भी ये बोली
गीतों में भी रस आया
फिर बसंत आया

महुआ हर चेहरा है
दुक्खों पर पहरा है
मस्ती का रंग है छाया
फिर बसंत आया

अमराई बौराई
फागुन के ख़त लाई
मन में टेसू उग आया
फिर बसंत आया