Last modified on 8 जनवरी 2011, at 02:40

फुटकर शेर / त्रिलोकचन्‍द महरूम

1.
जो तू ग़मख़्वार<ref>हमदर्द, सहानुभूति जताने वाला, दुख-दर्द बाँटने वाला</ref> हो जाये तो ग़म क्या,
ज़माना क्या, ज़माने के सितम क्या ।

2.
ख़लिश<ref>चुभन, टीस, चिन्ता, फ़िक्र, उलझन</ref> ने दिल को मेरे कुछ मज़ा दिया ऐसा,
कि जमा करता हूँ मैं ख़ार<ref>काँटा</ref> आशियाँ के लिए ।

3.
इन बेनियाजियों<ref>उपेक्षा, अनदेखी</ref> पै दिल है रहीने-शौक़,<ref>अपनी चाहत को गिरवी रखना</ref>
क्या जाने इसको क्या हो जो परवा करे कोई।

4.
दुनिया में न कर किसी से बेइंसाफ़ी,
दुनिया से मगर न रख उम्मीदे-इन्साफ़ ।

शब्दार्थ
<references/>