भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फूल खिले / नवल शुक्ल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फूल खिले, खिले फूल
धान फूल
कोदो फूल, मक्का फूल
कुटकी फूल खिले।

फूल खिले, खिले फूल
गोभी फूल, परवल फूल
करेला, बरबटी
कुम्हड़, लौकी, खेक्सा
मिर्ची फूल खिले।

फुळ खिले, खिले फूल
खीरा फूल
तोरई फूल
महुआ फूल खिले
ऎसी हो बारिश
ख़ूब फूल खिलें।