Last modified on 2 फ़रवरी 2009, at 21:53

फूल जब फूलते हैं वृक्षो में / प्रयाग शुक्ल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:53, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रयाग शुक्ल }} <Poem> फूल जब फूलते हैं वृक्षों में आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूल जब फूलते हैं वृक्षों में
आँखें चुपचाप उधर जैसे आभार में
ऊपर उठ जाती हैं।
बादल जब छाते हैं, थोड़ा गहराते हैं
हम विनीत मस्तक यह अपना
उठाते हैं।

दूर्वादल पैरों को जब-जब सहलाता है
कितना संकोच-भार
मन में खिंच आता है-
आभारी अपने में खोए कुछ
देखते, वह क्या है भीतर तक
मन में भर आता है।

वैसे तो सीमा नहीं दृष्टि की
लेकिन जो ऊपर है
और जो नीचे है-
यहाँ ऎन सामने
हम पर कुछ बरसाता-सरसाता,
उससे एक अलग ही
नाता है।