Last modified on 5 अक्टूबर 2015, at 22:36

फूल बनकर मुस्कराना चाहिए / रोहिताश्व अस्थाना

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहिताश्व अस्थाना |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जिंदगी हँसकर बिताना चाहिए,
चुटकुले सुनना, सुनाना चाहिए।

रात-दिन आँसू बहाने से भला,
फूल बनकर मुस्कराना चाहिए।

चाट का ठेला खड़ा है सामने,
आज कुछ खाना, खिलाना चाहिए।

आ गया इतवार पापा जी हमें-
आज तो सरकस घुमाना चाहिए।

मास्टर जी हम पढ़ेंगे शौक से-
पर खिलौने कुछ दिलाना चाहिए।

देश को खुशहाल रखना है अगर-
हमको संसद में बिठाना चाहिए।