भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बंदर ने खोला सैलून / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:52, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बंदर ने खोला सैलून,
नाम रखा है अफलातून!

बढ़िया कुर्सी-मेज मँगाया,
नया उस्तरा वहीं सजाया,
जापड़ोस से शीशा माँगा
ऊपर अपना फोटो टाँगा।

रोब जमाने को पब्लिक पर
लगवाया एक टेलीफोन!

बाल काटना सीख न पाए
फिर तो बंदर जी घबराए,
हुलिया जिसका खूब बिगाड़ा,
गाहक उन पर वही दहाड़ा।

आखिर झंझट छोड़-छाड़कर
भाग गए वे देहरादून।