Last modified on 22 फ़रवरी 2010, at 05:17

बंदिनी / मोरा गोरा अंग लइ ले

रचनाकार: ??                 

मोरा गोरा अंग लइ ले, मोहे शाम रंग दइ दे
छुप जाऊँगी रात ही में, मोहे पी का संग दइ दे

एक लाज रोके पैयाँ , एक मोह खींचे बैयाँ
जाऊँ किधर न जानूँ, हम का कोई बताई दे

बदरी हटा के चंदा, चुपके से झाँके चंदा
तोहे राहू लागे बैरी, मुस्काये जी जलाइ के

कुछ खो दिया है पाइ के, कुछ पा लिया गवाइ के
कहाँ ले चला है मनवा, मोहे बाँवरी बनाइ के