भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बंदूक चली / सभामोहन अवधिया 'स्वर्ण सहोदर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:49, 21 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सभामोहन अवधिया 'स्वर्ण सहोदर' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बंदूक चली, बंदूक चली!
चल गई सनासन, सन-सन-सन,
चल गई दनादन, दन-दन-दन।
जाने किस पर, किस जगह चली,
बंदूक चली, बंदूक चली!
धड़-धड़ धड़ाम आई आवाज,
मानो कि भरभरा गिरी गाज
गूँजा स्वर घर-घर, गली-गली
बंदूक चली, बंदूक चली!
लड़की भड़की, लड़का भड़का,
दादी का दिल धड़-धड़ धड़का।
सहमी बेचारी रामकली,
बंदूक चली, बंदूक चली!

-साभार: बाल साहित्य समीक्षा, 1980 स्वर्ण सहोदर विशेषांक, सं. ‘राष्ट्रबंधु’