Last modified on 21 अक्टूबर 2011, at 04:32

बंसत के रंग / निशान्त

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:32, 21 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>बसंत मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बसंत में
लताओं
पेड़-पौधों के पास
कितने रंग हैं!
उधर उस नई नवेली के
पास भी कितने रंग हैं
उसका परिधान सुर्ख है
आभूषण सुनहरी
गौरवर्ण
काले केश
मेंहदी रंगे हाथ
और उसकी आंखों में तैरते
सपनों के रंगों का तो
कहना ही क्या।