Last modified on 18 मई 2010, at 12:56

बच्चा / लीलाधर मंडलोई

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 18 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=रात-बिरात / लीलाधर मंडलोई …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्‍चा सात बरस का तन्‍हा
ढूंढे है झुलसों के बीच

हवा को सूंघे, धूप को पकड़े
चीरे घुप्‍प अंधेरा
देखे-गुने निर्जीव ईश्‍वर, कातर चीखें, काली ध्‍वनियां

चाहे है अम्‍मां के बोसे
पिता के चांटे खोजे
सुनना मांगे गुमी आवाजें, दोस्‍त की खिलखिल, बहन की सिसकी

अटे ढेर लाशों के कितने
किसमें प्रियजन दबे-पड़े

भटक रहा इत-उत देखे बच्‍चा सात बरस का तन्‍हा