Last modified on 12 जनवरी 2009, at 02:14

बच्चे कामगर / दीनू कश्यप

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:14, 12 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनू कश्यप |संग्रह= }} <Poem> घरों से निकलते हैं अलस्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घरों से निकलते हैं
अलस्सुबह
निकाले गयों की तरह
नन्हे मेहनती कामगर बच्चे हाथों में
खिलौनों की जगह
झूलती हैं
बासी रोटी की मैली पोटलियाँ

पैरों को घसीटते
चलते हैं
आबनूसी रंग वाले बच्चे
श्रीकृष्ण के बालसखा
जिनकी आँखों में
तैरती रहती है सदा
कलियादह-सी भयावहता
दिहाड़ी कमाने के बाद
थके-मांदे लौटते हैं वे
घरों को ऎसे
पकड़ कर --
ले जाए जा रहे हों जैसे।